चैत्र नवरात्रि में कुछ चीजें अवश्य लाएं

Ad

चैत्र नवरात्रि में भक्त नौ दिन माता दुर्गा के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि के दिन भक्ति और उपासना के माने जाते हैं। मान्यता है कि नवरात्रि में माता रानी अपने भक्तों के दुःखों को दूर करने के लिए इहलोक पर आती हैं। नवरात्रि में पूजा-पाठ और व्रत विशेष फलदायी होते हैं, लेकिन नवरात्रि से पहले कुछ चीजों को घर लाना भी शुभ माना जाता है। इससे माता दुर्गा की वफढपा प्राप्त होती है।

तुलसी: चैत्र नवरात्रि से पहले घर में तुलसी का पौधा लाएं। ऐसा करना बहुत शुभ होता है। मान्यता है कि इसे घर में लाने से सौभाग्य आता है और माता लक्ष्मी की वफढपा प्राप्त होती है।

बंदनवार: घर के मुख्य-द्वार पर बंदनवार लगाना बहुत शुभ होता है। चैत्र नवरात्रि से पहले घर में बंदनवार लाएं। इससे घर की सुंदरता बढ़ती है और सकारात्मक ऊर्जा आती है।

नारियल: हिंदू धर्म में नारियल बहुत विशेष माना गया है। इसे सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए चैत्र नवरात्रि से पहले घर में नारियल अवश्य लाएं ताकि कलश स्थापित कर सकें।

कलश: नवरात्रि की पूजा में कलश बहुत महत्वपूर्ण होता है। कलश स्थापना करके ही माता की पूजा की जाती है। मान्यता है कि कलश में ब्रह्मा, विष्णु और महेश वास करते हैं।

मोर पंख और शंख: चैत्र नवरात्रि से पहले घर में मोर पंख भी अवश्य लाएं। इसके अलावा शंख भी घर लाया जा सकता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button