नागलक्ष्मी ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में स्वर्ण जीता
हैदराबाद, तेलंगाना की युवा महिला पहलवान नागलक्ष्मी ने कर्नाटका की साईसिद्धि को 10-0 से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के तहत कुश्ती चैम्पियनशिप के फाइनल में हराकर स्वर्ण पदक जीता। यहाँ छत्तीसगढ़ में प्रतियोगिता के कुश्ती विभाग में तेलंगाना की नागलक्ष्मी ने 57 किलो ग्राम वर्ग के फाइनल मुकाबले में कर्नाटक की साईसिद्धि को चारों खाने चित्त कर स्वर्ण अपने नाम किया।
वहीं बालक वर्ग के ग्रीको रोमान विभाग के 77 किलो ग्राम वर्ग में तेलंगाना के जाधव चरण ने काँस्य पदक जीता। इनके अलावा तेलंगाना राजू ने इसी स्पर्धा में 135 किलो ग्राम वर्ग में काँस्य पदक जीता। तेलंगाना की टीम ने महिला विभाग की ओवरऑल चैम्पियशिप में रजत पदक अपने नाम किया। तेलंगाना के खेल मंत्री वाकिटी श्रीहरि ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दीं। (सी. सुधाकर)
यह भी पढ़ें… गेंद से छेड़खानी के कारण फखर दो पीएसएल मैचों से निलंबित
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



