नानी की ‘द पैराडाइज’ में लोहार का दमदार लुक

हैदराबाद, तेलुगु सिनेमा के नेचुरल स्टार नानी और निर्देशक श्रीकांत ओडेला की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। ब्लॉकबस्टर दशरा के बाद यह जोड़ी फिर से साथ आ रही है, जिससे फिल्म की उम्मीदें और भी बढ़ गई हैं। हाल ही में फिल्म की टीम ने अभिनेत्री कायडू लोहार का फर्स्ट लुक जारी किया है। उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज किए गए इस पोस्टर ने फैंस को खास सरप्राइज दिया। पोस्टर में उनका लुक बेहद नेचुरल और साधारण दिखाई देता है। फिल्म में उनके किरदार का नाम ‘सुब्बलक्ष्मी’ बताया गया है, जो एक मिडिल क्लास युवती की भूमिका में नजर आएंगी। नानी की ‘द पैराडाइज’ में लोहार का दमदार लुक प्रभावशाली लग रहा है।

द पैराडाइज में नानी के साथ कायडू लोहार का फर्स्ट लुक पोस्टर

ड्रेसिंग स्टाइल में उनका मेकओवर काफी प्रभावशाली है

पोस्टर में नानी की ‘द पैराडाइज’ में लोहार का दमदार लुक पड़ोस की लड़की जैसा अंदाज उनके किरदार को और भी खास बनाता है। पुराने जमाने की ड्रेसिंग स्टाइल में उनका मेकओवर काफी प्रभावशाली लग रहा है। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है और फिलहाल पैचवर्क का काम जारी है। दिलचस्प बात यह है कि आमतौर पर बड़ी फिल्मों में हीरोइन का फर्स्ट लुक पहले रिलीज किया जाता है, लेकिन इस फिल्म के मेकर्स ने अलग रणनीति अपनाते हुए इसे अंत में पेश किया।

यह भी पढ़े जन नायकन’ के दृश्य लीक, निर्माताओं की कानूनी कार्रवाई

निर्देशक श्रीकांत ओडेला अपनी फिल्मों में मजबूत महिला किरदारों के लिए जाने जाते हैं। ‘दसरा’ में कीर्ति सुरेश द्वारा निभाया गया ‘वेन्नेला’ किरदार इसका उदाहरण है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ‘सुब्बलक्ष्मी’ का रोल भी उतना ही दमदार होगा।फिल्म में संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है, जो इसकी एक और बड़ी ताकत मानी जा रही है। यह पैन इंडिया रिवेंज ड्रामा 21 अगस्त को दुनियाभर में रिलीज होगी।

फिल्म में मोहन बाबू, राघव जुयाल, सोनाली कुलकर्णी और संपूर्णेश बाबू भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। अब देखना दिलचस्प होगा कि नानी और कायडू लोहार की यह नई जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button