नरसिंह द्वादशी व्रत है भक्ति और सत्य की जीत का प्रतीक
होली के ठीक कुछ दिन पहले आने वाला यह व्रत धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव यानी होली की भूमिका तैयार करता है।
विक्रम पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि नरसिंह द्वादशी के रूप में मनाई जाती है। यह दिन भगवान विष्णु के उग्र एवं शक्तिशाली अवतार भगवान नरसिंह को समर्पित है। होली के ठीक कुछ दिन पहले आने वाला यह व्रत धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव यानी होली की भूमिका तैयार करता है।
कथा
नरसिंह द्वादशी का सीधा संबंध विष्णु भक्त प्रह्लाद से है। पुराणों के अनुसार, प्रह्लाद दैत्यराज हिरण्यकश्यप के पुत्र थे। हिरण्यकश्यप स्वयं को भगवान मानता था। वह चाहता था कि सभी उसकी पूजा करें, लेकिन प्रह्लाद बचपन से ही भगवान विष्णु के अनन्य भक्त थे। पुत्र की भक्ति से क्रोधित होकर हिरण्यकश्यप ने प्रह्लाद को कई बार मारने का प्रयास किया, लेकिन हर बार भगवान विष्णु ने उनकी रक्षा की। आखिर में हिरण्यकश्यप ने एक खंभे को लात मारकर पूछा, ‘क्या तुम्हारा भगवान इसमें भी है?’
उसी स्तंभ से भगवान नरसिंह प्रकट हुए और संध्या समय, द्वार की चौखट पर, न मानव न पशु रूप में, न अंदर न बाहर, न दिन न रात ऐसे वरदानों की शर्तों के बीच दैत्यराज का वध कर दिया।
तिथि मुहूर्त
इस वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि 27 फरवरी, शुक्रवार की रात 10 बजकर 33 मिनट से शुरु हो रही है, जो 28 फरवरी, शनिवार की रात 8 बजकर 43 मिनट पर समाप्त हो रही है। उदया तिथि के आधार पर नरसिंह द्वादशी व्रत 28 फरवरी, शनिवार को किया जाएगा।
व्रत का पारण
1 मार्च, रविवार की सुबह 6 बजकर 21 मिनट से सुबह के अंत का प्रतीक है, वहीं 8 बजकर 41 मिनट तक।
पूजा विधि
स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। भगवान विष्णु और नरसिंह भगवान की प्रतिमा स्थापित करें। पीले फूल, चंदन, धूप व दीप अर्पित करें। विष्णु सहस्त्रनाम या नरसिंह स्तोत्र का पाठ करें। दिनभर व्रत रखकर शाम को आरती के बाद फलाहार करें।धार्मिक मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से पूजा करने पर नकारात्मक ऊर्जा का नाश और घर में सुख-शांति आती है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



