मिजोरम के चम्फाई में 23 करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ जब्त

Ad

आइजोल, असम राइफल्स ने पूर्वी मिजोरम के चम्फाई जिले में एक लावारिस वाहन से 23 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की मेथम्फेटामाइन की गोलियां जब्त की हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर, असम राइफल्स और पुलिस कर्मियों ने एक संयुक्त अभियान चलाया, जिसके दौरान बृहस्पतिवार को हमुनमेलथा रोड के पास असम के पंजीकरण नंबर प्लेट वाली गाड़ी से 7.9 किलोग्राम प्रतिबंधित सामान जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए मादक पदार्थ का अनुमानित बाजार मूल्य 23.73 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़े: असम में 11 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, कई तस्कर गिरफ्तार

अधिकारी ने आशंका जताई कि सुरक्षा बलों की मौजूदगी का आभास होते ही मादक पदार्थ तस्कर मौके से फरार हो गए। मेथम्फेटामाइन की गोलियों को वाहन के साथ आगे की जांच के लिए चम्फाई स्थित उत्पाद शुल्क एवं मादक पदार्थ विभाग को सौंप दिया गया है। मेथम्फेटामाइन को क्रेजी ड्रग भी कहा जाता है। यह एक शक्तिशाली नशीला पदार्थ है जो भारत में प्रतिबंधित है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button