नेशनल एल्पाइन स्कीइंग चैंपियनशिप : रोशन ने रचा इतिहास
हैदराबाद, मूलत: बिहार के रहने वाले तथा वर्तमान में तेलंगाना में रहे नितिक रोशन झा ने उत्तराखंड के औली में 13 से 16 फरवरी तक आयोजित नेशनल एल्पाइन स्कीइंग चैंपियनशिप में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व कर इतिहास रच दिया। उन्होंने स्लैलम और जायंट स्लैलम इवेंट्स में हिस्सा लिया।

तेलंगाना जैसे राज्य से आना, जहाँ बर्फ नहीं पड़ती और नेशनल विंटर स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म पर कदम रखना अपने आप में एक उपलब्धि है। आलोक कुमार झा और रोहित झा की देखरेख में नितिक रोशन झा ने तेलंगाना को गौरवान्वित किया है। नितिक रोशन झा अब मशहूर खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 में एल्पाइन स्कीइंग स्लैलम इवेंट में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें… ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से दिल्ली में पैरा तैराकी कार्यशाला शुरू
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



