चैत्र मास नवमी तिथि……
पिता दशरथ, कौशल्या माँ की राम प्रिय संतान
पाप अत्याचार जब बढ़े अवतार लेते हैं भगवान
ऋषि-मुनि दुःखी हो रहे, दैत्यों के अत्याचारों से
चौदह वर्ष वनवास में किए गए समाधान
हवन अग्नि शुद्ध हुई
समस्त शुद्ध हुआ वातावरण
चैत्र मास नवमी तिथि को श्रीराम का अवतरण।
अयोध्या खुशी चौगुनी, हुआ जो राम का जनम।।
उत्तर में राम नवमी को मनाते जन्म की खुशियां
दक्षिण में सीता-राम विवाह की मनाते हैं खुशियां
राम राज्य में सब सुखी, सबको मिले उचित सम्मान
श्रीराम ने मर्यादा पुरुषोत्तम की दिखाई खूबियां
गाता रामायण गुणगान, उल्लास से भरा भक्तजन
चैत्र मास नवमी तिथि को श्री राम का अवतरण
अयोध्या खुशी चौगुनी, हुआ जो राम का जनम।।
चैत्र मास नवमी तिथि को श्री राम का अवतरण।
अयोध्या खुशी चौगुनी, हुआ जो राम का जनम।।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



