नवी मुंबई के कूड़ास्थल में लगी आग, कोई हताहत नहीं हुआ

ठाणे, महाराष्ट्र में नवी मुंबई के एक कूड़ास्थल (डंपिंग ग्राउंड) पर शुक्रवार तड़के आग लग गई, लेकिन इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। नगर निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तुर्भे इलाके में सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर एक कूड़ास्थल में आग लग गई।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आग बुझाने का काम चल रहा है। इस घटना में कोई नहीं झुलसा है।’’उन्होंने बताया कि वाशी अग्निशमन केंद्र से दमकल की दो गाड़ियां और बेलापुर, कोपरखैरान, नेरुल और डी-ब्लॉक एमआईडीसी नेरुल दमकल केंद्रों से दमकल की एक-एक गाड़ी आग बुझाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button