एनसीडब्ल्यू ‘टटीरी’ गाने पर बादशाह को तलब किया

Ad

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने गायक बादशाह और अन्य लोगों को उनके हरियाणवी गीत ‘टटीरी’ में कथित अश्लीलता और अभद्रता के आरोप में तलब किया है। एक बयान में आयोग ने कहा कि गाने की सामग्री प्रथम दृष्टया आपत्तिजनक प्रतीत होती है और भारतीय न्याय संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 के प्रावधानों का उल्लंघन करती है।

बयान में कहा गया है, ‘आयोग ने राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए, ‘टटीरी’ गीत में अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों से संबंधित खबरों का स्वतः संज्ञान लिया है।’

किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचने के लिए माफी मांगी थी

एनसीडब्ल्यू ने कहा कि उसने निर्देशक माही संधू और जोबन संधू तथा निर्माता हितेन को भी 25 मार्च को उसके समक्ष पेश होने के लिए कहा है। आयोग ने कहा कि उन्हें संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। आयोग ने कहा, ‘उपस्थित न होने पर कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जा सकती है।’ आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया, जिन्हें बादशाह के नाम से जाना जाता है, इस महीने की शुरुआत में गाने के रिलीज के बाद विवादों में घिर गए थे।

कथित अश्लील गीतों और दृश्यों के कारण आलोचना का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते उनके खिलाफ पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। हरियाणा राज्य महिला आयोग ने शुक्रवार को बादशाह को गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए, क्योंकि वह संगीत वीडियो में कथित आपत्तिजनक बोल और दृश्यों के संबंध में निर्धारित समय सीमा से पहले पेश नहीं हुए थे।

बादशाह ने हाल में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उन्होंने अपने नवीनतम गीत से किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचने के लिए माफी मांगी थी। (भाषा )

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button