भारी मात्रा में एनडीपीएल शराब की बोतलें जब्त
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने पहाड़ी शरीफ क्षेत्र में वाहनों की तलाशी लेते हुए कुल 92 एनडीपीएल शराब की बोतलों को जब्त किया।
एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि पहाड़ी शरीफ क्षेत्र में वाहनों की तलाशी लेते हुए कुल 92 शराब की बोतलों को जब्त करते हुए 15 आरोपियों पर मामले दर्ज किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने दिल्ली, गोवा व अन्य राज्यों से कम दाम में शराब की बोतलें खरीदने के बाद नगर में बिक्री करने का खुलासा किया।


यह भी पढ़े: 38 एनडीपीएल शराब की बोतलें जब्त
एसटीएफ ने पहले मामले में 23 शराब की बोतलें और एक कार जब्त कर चार लोगों पर केस दर्ज किया गया। दूसरे मामले में 34 बोतलें और एक कार बरामद कर पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। तीसरे मामले में 21 बोतलें और एक कार जब्त कर 6 लोगों पर मामला दर्ज किया गया। चौथे मामले में 14 बोतलें बरामद की गईं। कुल 92 शराब की बोतलें, तीन कारों को आगे की कार्रवाई के लिए मीरपेट आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



