एनडीपीएल शराब की तस्करी का पर्दाफाश
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए 70 एनडीपीएल शराब की बोतलें जब्त कीं।
एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि पहाड़ी शरीफ क्षेत्र में एयरपोर्ट रूट पर वाहनों की तलाशी लेते हुए 70 एनडीपीएल शराब की बोतलें जब्त की गयीं। उन्होंने बताया कि गोवा तथा दिल्ली से लौटने वाले यात्री वापसी के दौरान वहां से कम दाम में एनडीपीएल शराब की बोतलें खरीदकर हैदराबाद ला रहे थे और यहाँ पर अधिक दाम में बेच रहे थे। आरोपियों को जब्त शराब के साथ आगे की कार्रवाई के लिए मीरपेट आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें… कर्ज के बोझ में डूबे पिता ने तीन मासूम बेटियों को पानी में डुबोकर मार डाला
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



