लाखों की एनडीपीएल शराब जब्त, 25 आरोपियों को नोटिस
हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने भारी मात्रा में एनडीपीएल शराब की बोतलों को जब्त करते हुए 25 आरोपियों को नोटिस जारी किया।
एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि कुछ लोग टूर के बहाने दिल्ली और गोवा जाकर वहां से भारी मात्रा में शराब विमान, बस और ट्रेन के जरिए नगर ला रहे थे, जबकि दूसरे राज्यों की शराब तेलंगाना में लाना कानूनन अपराध है, इसके बावजूद यह अवैध धंधा जारी रखा गया। एसटीएफ की टीमों ने तड़के एयरपोर्ट के पास पहाड़ी शरीफ इलाके में वाहनों की जांच करते हुए कुल 232 शराब की बोतलें जब्त कीं। इस दौरान 25 आरोपियों को बीएनएस की धारा 35 बी के तहत नोटिस जारी किए गए। जब्त शराब को सरूरनगर आबकारी पुलिस के हवाले किया गया।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : चोरी छुपे युवती का वीडियो निकालने वाला अरेस्ट
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



