नेतन्याहू ने मोदी के लिए खाना बनाने वाली भारतीय शेफ को कहा शुक्रिया

यरुशलम, इज़राइल में भारतीय मूल की प्रसिद्ध शेफ, रेस्टोरेंट संचालक और उद्यमी रीना पुष्कर्णा का नाम इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ संयुक्त प्रेस वक्तव्य के दौरान विशेष रूप से लिया।
नेतन्याहू ने बताया कि रीना से उनकी पहली या दूसरी मुलाकात तेल अवीव के एक भारतीय रेस्तरां में हुई थी। उन्होंने कहा, ‘‘रीना पुष्कर्णा। मुझे कहना होगा कि खाना अद्भुत था।’’ उस दौरान उनकी पत्नी सारा भी सहमति में सिर हिलाती नजर आईं।सारा ने तभी पहली बार भारतीय भोजन का स्वाद लिया था और वह एक यादगार मुलाकात थी। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए मैं आपका आभारी हूं और मेरे बच्चे भी।’’ नेतन्याहू और उनकी पत्नी को भारतीय भोजन के प्रति विशेष लगाव है।

वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री मोदी की पहली इज़राइल यात्रा के दौरान भी नेतन्याहू ने रीना से भोजन तैयार करने का आग्रह किया था रीना ने ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा, “अगर इसे भारत-इज़राइल संबंधों को मजबूत करने वाली पाक कला कूटनीति के रूप में देखा जाता है तो मुझे बेहद खुशी है।”
नेतन्याहू ने रात्रिभोज में पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर PM मोदी को चौकाया
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को अपने भारतीय समकक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके संयुक्त रात्रिभोज से पहले पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया। खुद नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपना वीडियो जारी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय और पश्चिमी परिधान का एक आकर्षक मिश्रण पहना हुआ है।

एक सफेद रंग की फुल-स्लीव शर्ट के ऊपर हल्के ग्रे (स्लेटी) रंग की एक स्लीवलेस जैकेट पहनी है, जो पारंपरिक भारतीय ‘नेहरू जैकेट’ या ‘बंडी’ जैसी लग रही है और उन्हें एक बेहतरीन ‘देसी’ लुक दे रही है। इसके साथ ही, उन्होंने नीचे डार्क रंग की फॉर्मल पैंट और काले रंग के चमड़े के फॉर्मल जूते पहने हुए हैं। पीएम नेतन्याहू ने हिंदी में लिखा- हमारे संयुक्त रात्रिभोज से पहले, मैंने अपने मित्र प्रधानमंत्री मोदी को पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर चौंका दिया।(भाषा)
यह भी पढ़े– दमरे महाप्रबंधक ने किया नामपल्ली और चेर्लापल्ली स्टेशन का निरीक्षण
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



