बिहार समाज सेवा संघ हैदराबाद की नई कार्यकारिणी गठित
हैदराबाद, बिहार समाज सेवा संघ, हैदराबाद की बैठक राष्ट्रीय चेयरमैन राजू ओझा के नेतृत्व में सुचित्रा स्थित राजस्थानी होटल में सम्पन्न हुई।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में नवलकिशोर तिवारी, संदीप ओझा, नीरज सिंह, अरविंद सिंह, चुन्नू पांडेय, दीपक तिवारी, राकेश सिंह, अभय वर्मा, नवरत्न पासवान, मनीष तिवारी, विशाल तिवारी, शशि सिन्हा, राधेश्याम प्रजापति, माधव सिंह, अरविंद कुमार आदि उपस्थित थे।
राष्ट्रीय चेयरमैन राजू ओझा ने आरा चंदवा बिहार के रहने वाले स्वतंत्रता सेनानी प्रमुख दलित नेता व भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती के उपलक्ष्य में उन्हें याद करते हुए कहा कि यह दिन सामाजिक न्याय और समानता के उनके संघर्ष को याद करने के लिए मनाया जाता है। 5 अप्रैल, 1908 को बिहार के आरा चंदवा में बाबू जगजीवन राम का जन्म हुआ। उनका पूरा जीवन सामाजिक समानता के लिए समर्पित रहा।
यह भी पढ़ें… जीएचएमसी के लिए जी. किशन रेड्डी ने जारी किया रणनीतिक रोड मैप
अवसर पर संघ की नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया। 2026-27 के लिए अध्यक्ष मनीष तिवारी, उपाध्यक्ष नवरत्न पासवान, महामंत्री अभय वर्मा, सहमंत्री राकेश सिंह और कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी को चुना गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नवलकिशोर तिवारी, संदीप ओझा, नीरज सिंह, अरविंद सिंह, चुन्नू पांडेय को चुना गया। समस्या निवारण समिति में शशि सिन्हा, जितेन्द्र यादव, राधेश्याम प्रजापति और माधव सिंह, सलाहकार समिति में विकास सिंह, अरविंद कुमार, रघुवीर सिंह को सर्वसहमति से मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को राष्ट्रीय चेयरमैन राजू ओझा और नवलकिशोर तिवारी ने अंगवस्त्र से सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दीं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



