भारतीय बाजार में नये प्रोडक्ट, जानें फीचर्स और कीमत

पोको सी85एक्स

शाओमी की सब बरंड पोको ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन पोको सी85एक्स लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की सी-सीरीज का लेटेस्ट मॉडल है। फोन में सबसे खास 32एमपी कैमरा के साथ 6300एमएएच बैटरी और 120एचजेड रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी दो दिन तक का बैकअप दे सकती है। पोको सी85एक्स को भारत मेें दो स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है। इसके 4जीबी रैम प्लस 64जीबी स्टोरेज वाले बेस वैरिएंट की कीमत 10,999 रुपये और 4जीबी रैम प्लस 128जीबी स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है। फोन ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन कलर ऑप्शन में अवेलेबल है।

फरारी 849 टेस्टारोसा

फरारी ने अपनी नई फ्लैगशिप कार 849 टेस्टारोसा को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 10.37 करोड़ रुपये से शुरू है। कंपनी ने बताया कि भारत में कार की डिलीवरी 2026 की दूसरी छ माही से शुरू होगी। यह कार उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है जो लग्जरी के साथ-साथ ट्रैक जैसी परफॉर्मेंस चाहते हैं।

टेस्टारोसा में 4.0 लीटर का ट्विन-टर्बो वी8 प्लग इन हाइब्रिड इंजन दिया गया है। इसमें तीन इलेक्टि्रक मोटर्स लगी हैं। दो फ्रंट एक्सेल पर और एक इंजन और गियरबॉक्स के बीच में। इसका वी8 इंजन अकेले 830एचपी की पॉवर जेनरेट करता है, लेकिन इलेक्टि्रक मोटर्स के साथ मिलकर इसकी कुल पॉवर 1,050एचपी तक पहुंच जाती है। यह महज 2.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 330 किलोमीटर प्रति घंटा है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button