श्रीधर रेड्डी कोप्पुला के नेतृत्व में नरेडको की नई कार्यसमिति गठित
हैदराबाद, नेशनल रियल एस्टेट डेवलपमेंट काउंसिल (नरेडको) तेलंगाना द्वारा वर्ष 2026-28 कार्यकाल के लिए नई कार्यकारी समिति का गठन अध्यक्ष श्रीधर रेड्डी कोप्पुला के नेतृत्व में किया गया है।
यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नए नेतृत्व दल की आधिकारिक घोषणा नरेडको की 30वीं वार्षिक आम बैठक के दौरान की गई। यह नई कार्यकारी समिति 2028 तक संगठन की बागडोर संभालेगी। इस नए नेतृत्व में श्रीधर रेड्डी कोप्पुला (अध्यक्ष), काली प्रसाद दमेरा तथा गोपाल कृष्ण कोरिपल्ली (कार्यकारी उपाध्यक्ष), वेंकटेश्वर राव रावुला (महासचिव) तथा सुधाकर रेड्डी कोंडाला (कोषाध्यक्ष) का नाम शामिल है।
नरेडको तेलंगाना के नवनियुक्त अध्यक्ष श्रीधर रेड्डी कोप्पुला ने कार्यभार संभालते हुए निवर्तमान कार्यकारी समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि निवर्तमान विजय साई मेका का रणनीतिक नेतृत्व और सहयोगात्मक दृष्टिकोण इस संगठन की हालिया सफलताओं का आधार रहा है। उनके मार्गदर्शन में संगठन ने जो उपलब्धियाँ हासिल की हैं, वे हमारे लिए मजबूत नींव का काम करेंगी।
यह भी पढ़ें… हैदराबाद : अतिक्रमणों पर चले हैद्रा के बुल्डोज़र
श्रीधर रेड्डी कोप्पुला ने राज्य की आर्थिक प्रगति और रियल एस्टेट क्षेत्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का अपना विजन भी साझा किया। नरेडको तेलंगाना उद्योग की विशेषज्ञता को सरकार के विकासात्मक लक्ष्यों के साथ जोड़कर क्षेत्र में स्थिरता और उत्कृष्टता सुनिश्चित करेगा। साथ ही मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में राज्य की तीन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य तथा तेलंगाना राइजिंग 2047 रोडमैप को साकार में योगदान देगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



