न्यूजीलैंड क्रिकेट ने पीएसएल में कोचिंग के लिये ओरम और रोंची को छुट्टी दी

वेलिंगटन, न्यूजीलैंड पुरूष टीम के सहायक कोच जैकब ओरम और ल्यूक रोंची को पाकिस्तान सुपर लीग की इस्लामाबाद युनाइटेड टीम की कोचिंग का कार्यभार संभालने के लिये न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने छुट्टी दे दी है । इस टीम के लिये 2017 से 2021 तक खेलने वाले रोंची मुख्य कोच होंगे जबकि ओरम उनके सहायकों में से होंगे ।

पीएसएल 26 मार्च से अप्रैल अंत तक चलेगा । इस दौरान ये दोनों दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी20 श्रृंखला और अप्रैल में बांग्लादेश दौरे के लिये उपलब्ध नहीं होंगे ।

यह भी पढ़े : टी20 रैंकिंग : अभिषेक और किशन बल्लेबाजी में पहले दो स्थान पर, वरुण चक्रवर्ती शीर्ष से हटे

न्यूजीलैंड के परफॉर्मेंस मैनेजर माइक सैंडल ने कहा ,‘‘ ल्यूक और जैक के लिये यह कोचिंग अनुभव लेने का अच्छा मौका है । हमारे खिलाड़ियों की ही तरह कोचों की भी भारी मांग है और हमें लगता है कि इस अनुभव से उन्हें ही नहीं न्यूजीलैंड क्रिकेट को भी भविष्य में फायदा होगा ।’’ (भाषा )

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button