हैदराबाद में नेक्स्टजेन होप फाउंडेशन का महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम

हैदराबाद: नेक्स्टजेन होप फाउंडेशन द्वारा संस्कृति कम्युनिटी हॉल, हैदराबाद में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्यामला देवी रहीं, जो प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता प्रभास की माता हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ स्त्री-रोग विशेषज्ञ एवं आईवीएफ स्पेशलिस्ट तथा पूर्व विधायक डॉ. उंडावल्ली श्रीदेवी तथा परमाणु वैज्ञानिक शीला चौधरी  उपस्थित रहीं।

सामाजिक जागरूकता और नेतृत्व क्षमता पर चर्चा

इस अवसर पर बच्चों और वरिष्ठ महिला समूहों द्वारा पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्होंने कार्यक्रम में उत्साह और सांस्कृतिक रंग भर दिए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनों का वितरण रहा, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने परिवार के लिए आजीविका कमाने में सहायता मिलेगी।

कार्यक्रम में भोजन व्यवस्था का सहयोग तमाशा वेज कैफे द्वारा किया गया। नेक्स्टजेन होप फाउंडेशन की संस्थापक एवं अध्यक्ष आरोही रावत के नेतृत्व में, आदित्य रावत और सह-संस्थापक ए.के. सोलंकीके साथ संस्था समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। फाउंडेशन ने भविष्य में भी देशभर में ऐसे कई सामाजिक और सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button