हैदराबाद में अवैध रूप से रहने वाले नाइजीरियन युवक को स्वदेश भेजा गया

Ad

हैदराबाद, ईगल फोर्स पुलिस ने वीजा की समयावधि समाप्त होने के बावजूद भी हैदराबाद में अवैध रूप से रहने वाले नाइजीरियन नागरिक अपुआ मगन उर्फ केन्त्री (34) को स्वदेश भेज दिया।

ईगल फोर्स के निदेशक संदीप शांडिल्या ने बताया कि केन्नी 3 सितंबर, 2018 को फर्जी पासपोर्ट के जरिए घाना गया और 24 नवंबर, 2018 को मेडिकल अटेंडेंट वीजा पर दिल्ली पहुँचा। उसे 24 नवंबर, 2018 से 22 जनवरी, 2019 तक के लिए वीजा दिया गया था। वीजा की अवधी समाप्त होने के बावजूद वह दिल्ली में रहते हुए लुधियाना का दौरा किया और कुछ दिन जिम ट्रेनर के रूप में कार्य किया।

सितंबर-2025 के दौरान वह हैदराबाद आ गया और कोंडापुर के पीजी हॉस्टल में रहते हुए उसने वेबसीरिज तस्करी और तेलुगु फिल्म वाराणसी में छोटी-मोटी भूमिका निभाई। ईगल फोर्स ने जाँच-पड़ताल कर वीजा की समयावधि समाप्त हो जाने के कारण केन्नी को उसके देश नाइजीरिया भेज दिया।

यह भी पढे़: ईगल फोर्स पुलिस : 6 किलो गांजे के साथ धरा गया आरोपी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button