निर्मल : बालिकाओं को नशीली दवाइयाँ देकर दुष्कर्म, दो गिरफ़्तार
निर्मल, निर्मल ज़िले में दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण करने के बाद नशा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में 2 को गिरफ़्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. जानकी शर्मिला ने बताया कि निर्मल में रहने वाले शेख सलीम और मोहम्मद शेख सलीम ने दो किशोरियों का अपहरण किया। इसके बाद आरोपियों ने बालिकाओं को जबरन नशीली दवाइयों का सेवन करवाया। बताया गया कि निज़ामाबाद जिले के एक पार्क में उनमें से एक के साथ रेप किया गया। इस मामले में आज सुबह दो लोगों को गिरफ़्तार किया गया।
अधीक्षक ने बताया कि पीड़ितों के माता-पिता से मिली शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, पॉक्सो अधिनियम और एससी/एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
यह भी पढ़ें… कोत्तागुड़ेम : टूरिस्ट गाइड, टैटू आर्टिस्ट गांजे के साथ पकड़े गए
बताया गया कि पार्क में एक लड़की के साथ रेप किया गया, वहीं दूसरी लड़की कथित तौर पर उन दोनों के चंगुल से भाग निकलने में कामयाब रही और उसने अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद माता-पिता ने शाम को पुलिस से संपर्क किया। जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस घटना का मैसेज वायरल हुआ, तो स्थानीय लोगों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



