प्रभु महावीर का निर्वाण, शिष्य गौतम का कैवल्य ज्ञान : जयश्रीजी

Ad

हैदराबाद, भगवान महावीर का आखिरी आगम, प्रभु महावीर का अंतिम उपदेश, प्रभु की अंतिम श्वास अमावस्या की रात को धर्म देशना पावापुरी में रही। उस देशना में प्रभु सुख विपाक की वाचना, दुख विपाक की वाचना, फिर उत्तराध्ययन आगम के 36 अध्याय पूर्ण कर 37वाँ अध्ययन माता मरुदेवी का आरम्भ करते हुए मोक्ष पधार गये।

उक्त उद्गार श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ग्रेटर हैदराबाद के तत्वावधान में काचीगुड़ा स्थित श्री पूनम चंद गांधी जैन स्थानक में चातुर्मासिक धर्म सभा को संबोधित करते हुए साध्वी जयश्रीजी म.सा. आदि ठाणा-3 ने व्यक्त किये। संघ के कार्याध्यक्ष विनोद कीमती द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, साध्वी जयश्रीजी म.सा ने कहा कि जब निर्वाण महोत्सव की दुन्दुभी को गौतम स्वामी ने सुना, तो बालक की तरह रुदन करने लगे।

जबकि गौतम स्वामी 4 ज्ञान व 14 पूर्व के ज्ञाता थे, पर प्रभु के वियोग में भावाकुल व्यतीत हो गए, पर इन्द्रां ने आकर संकेत किया। इस संकेत में सम्यक ज्ञान की धारा बह गई। गौतम स्वामी कहने लगे, वो मेरे होते तो छोड़कर नहीं जाते, वो मेरे थे ही नहीं, इस भाव से कैवल्य ज्ञान की प्राप्ति हो गयी। गौतम स्वामी के पास लक्ष्मी थी और सरस्वती भी थी, जहाँ-जहाँ गौतम स्वामी के चरण पड़ते थे, वहाँ धवल मंगल हो जाता था।

यह भी पढ़ें… आत्म उत्थान में सहायक हैं शास्त्र वचन : जयश्रीजी

गुरु दिवाकर चालीसा जाप व जन्मोत्सव की घोषणा

साध्वीश्री ने मंगल पाठ करते हुए सभी के लिए नव वर्ष मंगल कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। संघ के तत्वावाधान व साध्वीश्री जयश्रीजी म.सा. के सान्निध्य में शनिवार, 1 नवंबर को गुरु दिवाकर चालीसा जाप सजोड़े का आयोजन सुबह 9.15 बजे से किया जाएगा, जिसमें लकी ड्रॉ के लाभार्थी परिवार मुल्तानमल प्रकाशचंद पदमादेवी बरमेचा, ईसामिया बाजार हैं। रविवार, 2 नवंबर को गुरु दिवाकर गुरु गणेश जन्मोत्सव गुणानुवाद का आयोजन किया जाएगा। जन्मोत्सव को सामुहिक एकासना एवं दो-दो सामायिक दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

प्रवचन सुबह 9.15 से रहेगा। 9.45 बजे तक आने वालों के लिए लक्की ड्रॉ रहेगा, जिसमें एक सोने की गिन्नी व 10 चाँदी के सिक्के प्रदान किए जाएँगे। लक्की ड्रॉ के लाभार्थी मदनलाल अन्नराज धनराज नवल किशोर बाफना परिवार, तिलक नगर हैं। एकासन की व्यवस्था संघ की ओर से रहेगी। दोनों कार्यक्रम के बैनर और टोकन का विमोचन साध्वीश्री के सानिध्य में संघ के पदाधिकारियों व लाभार्थी परिवार द्वारा किया गया।

Exit mobile version