श्री श्याम सत्संग समिति की निशान यात्रा 27 फरवरी को
हैदराबाद, नगरद्वय की प्रसिद्ध धार्मिक संस्था श्री श्याम सत्संग समिति, मलकपेट के तत्वावधान में शीश के दानी खाटू नरेश की 29वीं श्री श्याम निशान यात्रा आगामी 27 फरवरी को हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी। श्री श्याम सत्संग समिति के संस्थापक पुरुषोत्तम दास गोयल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समिति की विशेष बैठक चिराग गली लेन स्थित होटल प्रेम दि रसोई में आयोजित की गई। अध्यक्ष श्यामसुंदर सोमानी ने सभी का स्वागत संदेश दिया और श्री श्याम सेवा समिति श्याम मंदिर काचीगुड़ा द्वारा निकाली गई द्वितीय निशान रथ शोभा यात्रा में श्री श्याम सत्संग समिति के सभी सदस्यों को उनके सेवाभाव के लिए बधाई प्रेषित की। उन्होंने बताया कि समिति के संस्थापक पुरुषोत्तमदास गोयल यात्रा के वाइस चेयरमैन थे और उनके साथ पूरी समिति ने अपना अमूल्य योगदान दिया।







संस्थापक पुरुषोत्तम दास गोयल ने बताया कि समिति 30वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। किसी भी संस्था का निर्विघ्न 30 वर्षों से लगातार कार्य करना एक उदाहरण है। उन्होंने समिति के गठन से लेकर अब तक के सफर का अनुभव सभा में बताते हुए सदस्यों को उनके कर्तव्यपरायण के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दीं।
यात्रा मार्ग: चादरघाट, निंबोली अड्डा होते हुए श्री श्याम मंदिर काचीगुड़ा
मानद मंत्री पुरुषोत्तम पारीक ने गत बैठक के मिनट्स सभा में प्रस्तुत कर पारित करवाए। निशान यात्रा संयोजक रमेश अग्रवाल ने बताया श्री श्याम सत्संग समिति द्वारा आयोजित की जाने वाली 29वीं निशान यात्रा 27 फरवरी को सुबह 6.01 बजे हनुमान मंदिर (रींगस) से बाबा की अर्जी, मोरझड़ी, चाँदी से निर्मित तीन बाण के साथ लड्डू गोपाल की श्रृंगारिक दिव्य प्रतिमा को रथ पर विराजित कर 651 निशान के साथ बाजे-गाजे एवं भजन कीर्तन करते हुए आरंभ होगी और चादरघाट, निंबोली अड्डा होते हुए श्री श्याम मंदिर काचीगुड़ा पहुँचेगी। यात्रा में समिति के सुनील शर्मा द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएँगे।
बैठक में निशान यात्रा संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई। सभी सदस्यों को जो कार्य सौंपे गए थे, उसकी प्रगति की जानकारी दी गई। समिति के 30 वर्ष संपन्न होने पर धार्मिक यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। इसके लिए राजकुमार गुप्ता को यात्रा संयोजक बनाया गया। राजकुमार गुप्ता ने सभा में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यात्रा 22 से 25 अगस्त तक समिति के सदस्यों के परिवार और बहन बेटियों के लिए ही रहेगी।
यह भी पढ़ें… श्री महावीर स्वामी जिनालय का प्रतिष्ठा महोत्सव 22 अप्रैल से
22 अगस्त : हैदराबाद से जयपुर और खाटू में धर्मशाला में विश्राम
22 अगस्त को हैदराबाद से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जीण माता के दर्शन के पश्चात खाटू में समिति की धर्मशाला श्री श्याम सत्संग सदन में विश्राम किया जाएगा। 23 अगस्त को श्याम बाबा के दर्शन एवं खाटू भ्रमण रहेगा। रात्रि में धर्मशाला में आयोजित भजनोत्सव में सभी सम्मिलित होंगे। 24 अगस्त को सालासर हनुमानजी एवं रानी सती दादी के दर्शन कर अग्रोहा धाम में रात्रि विश्राम रहेगा। 25 अगस्त को अग्रोहा धाम में महाराज अग्रसेनजी एवं माँ लक्ष्मी के दर्शन कर यात्रा चुलकाना धाम प्रस्थान करेगी। चुलकाना धाम में ही श्याम बाबा ने शीश का दान दिया था। चुलकाना धाम में दर्शन के पश्चात हैदराबाद के लिए प्रस्थान किया जाएगा। राजकुमार गुप्ता ने बताया यात्रा के लिए सदस्य 31 मई तक पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से इसमें हिस्सा लेने का आग्रह किया।
सभा में समिति के संस्थापक एवं श्री श्याम निशान शोभा यात्रा के वाइस चेयरमैन पुरुषोत्तमदास गोयल का यात्रा की सफलता पर समिति के सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया। श्रवण अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में पुरुषोत्तम गोयल, पुरुषोत्तम पारीक, सुनील सिंघानिया, प्रदीप गादिया, विकेश गोयल, श्रवण अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, राज अग्रवाल, सुनील रूंगटा, नितिन अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, निश्चिंत अग्रवाल, रोशन लाडिया, राजकुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता, मनोज अग्रवाल, पवन बंसल, श्यामसुन्दर सोमानी, आशीष शर्मा, राहुल अग्रवाल, देवेन्द्र सिंघी, पीयूष अग्रवाल सचित पित्ती, अभिषेक अग्रवाल, हनुमानदास शर्मा, सज्जन कुमार गुप्ता, संदीप चौधरी, किशन जैन, मोहित अग्रवाल, पवन जैन, अशोक जांगिड़, अभिषेक अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, संजय कुमार अग्रवाल, राजेश सिंघल, मुकेश सिंघल, अमित अग्रवाल, विकास अग्रवाल, निश्चिंत गोयल, राहुल अग्रवाल, हीरालाल अग्रवाल, पवन कुमार सुरेखा, मयूर अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, अभिमन्यु व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



