अगले हफ्ते इस्तीफा देंगे नीतीश कुमार

नई दिल्ली, नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बारे में खुद अपडेट दिया है। नीतीश गुरुवार को दिल्ली पहुँचे। यहाँ मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह 3-4 दिनों में पटना लौटकर सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अब वहां का छोड़कर, वह यहीं (दिल्ली) रहेंगे।
शुक्रवार दोपहर को वे राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेंगे। सप्ताहांत तक उनके पटना लौटने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार दोपहर को पटना से फ्लाइट से दिल्ली पहुँचे। उनके साथ जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा एवं मंत्री विजय चौधरी भी थे। हवाई अड्डा पर मीडिया के सवालों को दरकिनार करते हुए नीतीश वहां से गाड़ी में बैठकर अपने आवास चले गए।
यह भी पढ़े– नामपल्ली में 163वाँ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 290 लोगों ने लिया लाभ
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



