निजामाबाद : जुड़वाँ भाइयों के साथ विवाह बंधन में बंधी जुड़वाँ बहनें

हैदराबाद, कभी-कभी संयोग ऐसे हो जाते हैं कि वह किसी आश्चर्य से कम नहीं दिखते। ऐसा ही एक संयोग निजामाबाद जिले के डेमी कलां गाँव में देखने को मिला, जहाँ दो जुड़वाँ भाई और दो जुड़वाँ बहनें एक ही मंडप में विवाह बंधन में बंधे। विनय-कीर्ति और विजय-कीर्तना की चर्चा गाँव से निकल कर सोशल मीडिया के माध्यम से विश्वभर में फैल गयी है। यह विवाह न केवल दुर्लभ था, बल्कि प्रेम, परंपरा और संयोग का सुंदर उदाहरण बन गया।

निज़ामबाद जिले में संपन्न इस विवाह समारोह को बेहद दुर्लभ और भावुक घटना के रूप में देखा जा रहा है। इस अनोखी शादी ने पूरे गाँव में उत्साह का माहौल बना दिया। यह दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। एक विशेष मुहूर्त में जुड़वाँ भाई विजय और विनय जुड़वाँ बहनों कीर्ति और कीर्तना के साथ विवाह के बंधन में बंध गये।

यह भी पढ़ें… मूसारामबाग ब्रिज निर्माण में बाधक परिसंपत्तियों का अधिग्रहण शीघ्र

विवाह समारोह के दौरान दोनों जोड़े एक जैसे परिधानों और रूप-रंग में नजर आए, जिससे उपस्थित मेहमान बार-बार उन्हें देखकर आश्चर्यचकित हो रहे थे। विवाह की रस्में भी दोनों जोड़ों ने एक साथ, एक ही मंडप में और समान रीति-रिवाजों के साथ निभाईं। यह समारोह ऐसे समय संपन्न हुआ है, जब लोग विश्व जुड़वाँ दिवस मना रहे हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button