एनएमडीसी मुख्यालय, हैदराबाद में विशेष हिन्दी कार्यशाला
हैदराबाद, एनएमडीसी लिमिटेड मुख्यालय हैदराबाद में कार्मिकों के लिए विशेष हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम के प्रारंभ में उप महाप्रबंधक (राजभाषा) रुद्रनाथ मिश्र ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुधांशु वर्मा, संकाय सदस्य के रूप में उपस्थित हिन्दी शिक्षण योजना, गफह मंत्रालय, भारत सरकार के सहायक निदेशक (से.नि.) मो. कमालुद्दीन तथा प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि कार्मिक दैनिक कार्यालयीन कामकाज राजभाषा हिन्दी में सफलतापूर्वक संपन्न कर सपें, इस उद्देश्य से एनएमडीसी मुख्यालय में प्रत्येक तिमाही में कम-से-कम एक हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। कार्यशाला वित्त वर्ष 2026 की अंतिम कार्यशाला है।
कार्यशाला का उद्घाटन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) सुधांशु वर्मा ने किया। उन्होंने एनएमडीसी लिमिटेड को राजभाषा हिन्दी के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं नगर स्तर पर निरंतर प्राप्त हो रहे पुरस्कारों तथा उपलब्धियों का श्रेय एनएमडीसी कार्मिकों को देते हुए कहा कि यह सभी पुरस्कार आपके द्वारा कार्यालयीन कार्यों में निरंतर राजभाषा हिन्दी का प्रयोग करने के फलस्वरूप प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों से कार्यशाला में दिए जा रहे प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की। साथ ही आशा व्यक्त की कि प्रतिभागी भविष्य में भी इसी प्रकार कार्यालयीन कार्य में राजभाषा हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग करेंगे, जिससे एनएमडीसी राजभाषा के क्षेत्र में अपना शीर्ष स्थान निरंतर बनाए रख सके।
यह भी पढ़ें… तेलंगाना लोक भवन में मनाया गया उगादि उत्सव
मो. कमालुद्दीन ने हिन्दी पत्राचार और टिप्पणियाँ सिखाईं
कार्यशाला का प्रथम सत्र उप महाप्रबंधक (राजभाषा) रुद्रनाथ मिश्र ने भारत सरकार की राजभाषा नीति एवं वार्षिक कार्यक्रम पर लिया। द्वितीय सत्र सहायक निदेशक (से.नि.) मो. कमालुद्दीन ने हिन्दी पत्राचार एवं हिन्दी में टिप्पणियाँ विषय पर लिया और अभ्यास करवाया। अगले सत्र में सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा) राजेश कुमार गोंड ने कार्यालय के आंतरिक कामकाज में हिन्दी के प्रयोग से संबंधित जानकारी देते हुए प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया।
कार्यशाला में मानव संसाधन, औद्योगिक अभियांत्रिकी, वाणिज्य, संसाधन योजना, अभियांत्रिकी, विधि, नैगम संचार, सामग्री प्रबंधन, ईआरपी, वित्त, कोयला प्रभाग, औद्योगिक संबंध, संपदा विभाग एवं सचिवालय के कार्मिकों ने भाग लिया। कार्यशाला का समन्वयन सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा) राजेश कुमार गोंड ने किया। अवसर पर राजभाषा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। अप्रेंटिस प्रशिक्षु एन.वाई.एस. रामाराजू ने कार्यशाला के आयोजन में सहयोग किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





