आदित्य डिग्री कॉलेज या बिजनेस स्कूल को संबद्धता नहीं : ओयू

हैदराबाद, उस्मानिया विश्वविद्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया कि हैदराबाद या आस-पास आदित्य डिग्री कॉलेज या आदित्य बिजनेस स्कूल के नाम से चल रहे किसी भी संस्थान को अब तक विश्वविद्यालय की संबद्धता प्रदान नहीं की गई है, न ही उसे आगे बढ़ाया गया है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, विश्वविद्यालय के संज्ञान में आया कि आदित्य डिग्री कॉलेज या आदित्य ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा संबद्धता के नियमों और विनियमों का उल्लंघन करते हुए कुछ विज्ञापन प्रसारित किए जा रहे हैं, जिन्हें तेलंगाना उच्च शिक्षा विभाग तथा उच्च शिक्षा परिषद से मंजूरी नहीं मिली है।

यह भी पढ़ें… 225 करोड़ से होगा ज्ञान सरस्वती मंदिर का पुनर्निर्माण

विश्वविद्यालय ने छात्रों और अभिभावकों से उक्त संदर्भ में सावधानी बरतने की अपील करते हुए कहा कि वह ऐसे विज्ञापनों से गुमराह हुए बगैर इन संस्थानों में प्रवेश न लें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button