सुन्नम चेरुवु एफटीएल में बदलाव नहीं : हैद्रा

हैदराबाद, हैद्रा ने विधायक माधवराम कृष्णा राव के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि माधापुर स्थित सुन्नम चेरुवु के एफटीएल की सीमा में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। 2014 में निर्धारित सीमाओं के आधार पर ही विकास कार्य किये जा रहे हैं।

हैद्रा द्वारा जारी बयान में कहा गया कि सुन्नम चेरुवु का वैज्ञानिक एवं पारदर्शी तरीके से सीमाओं का निर्धारण कर झील के विकास कार्य किए जा रहे हैं। मई 2014 में इस झील के एफटीएल का प्रारंभिक निर्धारण किया गया था। उसी के अनुसार वर्तमान विकास कार्य किए जा रहे हैं।

कुकटपल्ली के विधायक माधवरम कृष्णाराव द्वारा एफटीएल सीमाओं में बदलाव कर विकास कार्य किए जाने के आरोपों का खंडन करते हुए हैद्रा ने स्पष्ट किया कि न तो किसी प्रभावशाली व्यक्ति की रक्षा की जाएगी और न ही गरीबों के साथ अन्याय होने दिया जाएगा। अतिक्रमणों के कारण 14 एकड़ तक सिमट चुकी इस झील को 2014 में सिंचाई विभाग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार 31 एकड़ तक विस्तारित किया गया। सिंचाई एवं राजस्व सहित संबंधित विभागों के साथ मिलकर झील के एफटीएल का निर्धारण अत्यंत पारदर्शी ढंग से किया गया है।

यह भी पढ़ें… कर्मचारी राज्य बीमा निगम के स्थापना दिवस पर साइकिलिंग का आयोजन

सुन्नम चेरुवु का दौरा करने वाले विधायक माधवरम कृष्णाराव के समक्ष सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इन तथ्यों को स्पष्ट किया कि 2014 में सिंचाई विभाग द्वारा जियो-कोऑर्डिनेट्स (अक्षांश-देशांतर) के आधार पर निर्धारित एफटीएल सीमाओं के अनुसार झील के विकास कार्य किए जा रहे हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button