उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में ड्रोन हमले में तीन आतंकवादी ढेर
पेशावर, उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में सुरक्षा बलों ने सोमवार को ड्रोन हमले में तीन आतंकवादियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
ड्रोन हमले में अशांत खैबर पख्तूनख्वा के ओरकजई जिले में लश्कर-ए-इस्लाम से जुड़े आतंकवादियों के एक ठिकाने को निशाना बनाया गया। पुलिस ने बताया कि जिले के तिराह घाटी के अका खेल जर्मीन गुल चौक इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि हमले के समय करीब आठ दस आतंकवादी उस स्थान पर मौजूद थे। पुलिस के मुताबिक, इस हमले में तीन आतंकवादी मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।
हमले में मारे गए आतंकवादी तिराह घाटी के मूल निवासी अका खेल कबीले से थे। इस्लामाबाद स्थित ‘सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज’ की 2025 की एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान आतंकवाद से जूझ रहा है, जिसमें खैबर पख्तूनख्वा सबसे ज्यादा प्रभावित प्रांत है। (भाषा)
यह भी पढे़: जम्मू कश्मीर के उधमपुर में मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



