एनएसई 13 अप्रैल से दिनांकित ब्रेंट कच्चा तेल वायदा अनुबंध शुरू करेगा
नयी दिल्ली, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) 13 अप्रैल से दिनांकित ब्रेंट कच्चे तेल (प्लैट्स) का वायदा कारोबार शुरू करेगा। इससे एक्सचेंज के वैश्विक तेल बेंचमार्क से जुड़े जिंस वायदा पेशकश का विस्तार होगा। यह अनुबंध, एसएंडपी ग्लोबल एनर्जी (प्लैट्स) दिनांकित ब्रेंट मूल्यांकन पर आधारित होगा, और इसका कारोबार ‘बीआरक्रूडऑयल’ के रूप में किया जाएगा।
एनएसई ने एक परिपत्र में कहा, ‘‘एक्सचेंज अपने सदस्यों को यह सूचित करते हुए खुशी महसूस कर रहा है कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से मंजूरी मिलने के बाद वह 13 अप्रैल से दिनांकित ब्रेंट कच्चा तेल (प्लैट्स) वायदा अनुबंध शुरू करने जा रहा है।’’
इस अनुबंध को पेश करने का उद्देश्य बाजार प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बेंचमार्क के अनुरूप हेजिंग के लिए माध्यम उपलब्ध कराना है। भाषा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



