ओडिशा बस हादसा : विधायक सहित सभी यात्री सुरक्षित

Ad

मलकानगिरि (ओडिशा), भुवनेश्वर से नबरंगपुर जा रही एक बस में शनिवार तड़के पिछले टायर के फटने के बाद आग लग गई। इस घटना में ओडिशा के कांग्रेस विधायक मंगू खिला समेत 37 यात्री बाल-बाल बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। विधायक खिला ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना आंध्र प्रदेश के रामभद्रपुरम के पास हुई।

बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई, गनीमत रही कि उससे पहले सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने बताया कि विधायक समेत सभी यात्री सुरक्षित है, कोई चोटिल नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि चालक की सूझबूझ और यात्रियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस ने बताया कि दमकल कर्मी और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, हालांकि वाहन जलकर खाक हो गया। मलकानगिरि जिले के चित्रकोंडा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगू खिला ने बताया, “बस में आग उस समय लगी जब मैं व सभी यात्री नींद में थे। चालक की सूझबूझ से सभी की जान बच गई। उसने बस तुरंत रोकी, खिड़कियां खोलीं और यात्रियों को जगाया।”

यह भी पढ़े : ठाणे स्टेशन का नाम आनंद दिघे के नाम पर रखने का समर्थन

मंगू खिला ने कहा, “एक बड़ी त्रासदी टल गई। मैं भुवनेश्वर के रसूलगढ़ बस स्टैंड से बस में सवार हुआ था और मलकानगिरि जा रहा था।” उन्होंने बताया कि बाद में दूसरी बस से सभी यात्रियों को मलकानगिरि भेजा गया। पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button