तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की पदाधिकारी चयनित

हैदराबाद, तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन के वर्ष 2026-2029 के लिए पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। कोठी स्थित आईएमए में चुनाव पर्यवेक्षक राष्ट्रीय संगठन मंत्री ममता मोदानी एवं चुनाव अधिकारी व दक्षिणांचल संयुक्त मंत्री रेणु सारड़ा की उपस्थिति में सर्वसम्मति से वर्ष 2026-29 के चुनाव संपन्न हुए।

राष्ट्रीय कार्यसमिति में रजनी राठी, प्रदेश अध्यक्ष मंजू लाहोटी, प्रदेश सचिव आरती असावा, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुधा लाहोटी, संगठन मंत्री निशा छापरवाल (निजामाबाद), वरिष्ठ उपाध्यक्ष पायल राठी (विशाखापट्टनम), उपाध्यक्ष लता भट्टड़ (विजयवाड़ा), आरती झँवर (मंचीरियाल), प्रेमलता माहेश्वरी (राजमंड्री), संतोष मालपानी (हैदराबाद), सहमंत्री मधुबाला दरक (वरंगल), दीपा असावा (कागज नगर), रंजना लोया (जेड़चर्ला), मोनिका सोमानी (हैदराबाद), प्रचार मंत्री इंदिरा बजाज एवं संतोष लाहोटी, सलाहकार शकुंतला नावंदर एवं उर्मिला साबू चुनी गयीं।

यह भी पढ़ें… धनराज जैन ज्वैलर्स ने की फेस्टिव लकी ड्रॉ 2026 के विजेताओं की घोषणा

चयन के पश्चात ममता मोदानी द्वारा सात सूत्रों के साथ नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। चुनाव सत्र संरक्षक कलावती जाजू, राष्ट्रीय ज्ञान सिद्धा समिति प्रभारी अनुराधा जाजू, संपूर्ण आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना से पधारीं 130 सदस्यों और तेलंगाना आंध्र प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन की पदाधिकारियों की सहमति से संपन्न हुए। शपथ ग्रहण के पश्चात पिछले त्रयोदश सत्र में पदाधिकारियों, समिति संयोजकों, सहसंयोजकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button