राजभाषा कार्यान्वयन समिति की तिमाही बैठक संपन्न

Ad

हैदराबाद, हैदराबाद मंडल, दक्षिण मध्य रेलवे में आज संतोष कुमार वर्मा, मंडल रेल प्रबंधक, हैदराबाद की अध्यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 185वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में डी.एस. रामाराव, अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक, डॉ. सी.एच. पद्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित शाखा अधिकारियों ने भाग लिया।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आशा महेश कुमार, राजभाषा अधिकारी ने सभी का स्वागत किया। अध्यक्ष ने कहा कि राजभाषा नियमों के अनुसार धारा 3(3) के प्रलेखों को अंग्रेजी-हिन्दी द्विभाषी रूप में जारी करवाने की जिम्मेदारी उन पर हस्ताक्षर करने वाले अधिकारियों की है। उन्होंने कहा कि हिन्दी में प्राप्त पत्रों का उत्तर हिन्दी में देना, हिन्दी में मूल दक्षिण मध्य रेलवे के हैदराबाद मंडल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति द्वारा आयोजित तिमाही बैठक एवं हिन्दी पुस्तक समीक्षा कार्यक्रम का दृश्य।

पत्राचार को बढ़ाना आदि पर विशेष ध्यान दिया जाए। मंडल रेल प्रबंधक ने सभी शाखा अधिकारियों से कहा कि संबंधित वेबसाइट में विशेष उपलब्धियाँ और अद्यतन सूचना रखें। साथ ही हिन्दी में भी उसे अपडेट करें। सभी अधिकारी निरीक्षणों में हिन्दी मदों को जोड़ने के लिए नियमित रूप से गूगल शीटों का उपयोग करें।

राजभाषा कार्यों में तेजी, अधिकारियों को दिए गए निर्देश

डी.एस. रामाराव, अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक ने वर्ष 2025 के लिए राजभाषा दक्षता शील्ड प्राप्त करने पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम में हैदराबाद मंडल के लिए लक्ष्य हम प्राप्त कर रहे हैं, इस दिशा में निरंतर प्रगति अपेक्षित है। उन्होंने सभी शाखा अधिकारियों से कहा कि पीसीडीओ/एमसीडीओ द्विभाषी रूप में मंडल रेल प्रबंधक और विभागों के प्रमुख विभाग अध्यक्षों को भिजवाना सुनिश्चित करें।

राजभाषा अधिकारी ने पावर पाइंट प्रस्तुति के माध्यम से पिछली तिमाही के दौरान किए गए विशेष कार्य और ई-ऑफीस पर हिन्दी क्विक नोटिंगों का उपयोग करने के बारे में समझाया। राजभाषा अधिकारी ने राजभाषा वार्षिक कार्यक्रम के आधार पर राजभाषा प्रगति से संबंधित विभिन्न मदों पर चर्चा कर अगली तिमाही की कार्य योजना प्रस्तुत की। बैठक के दौरान मंडल स्तर पर आयोजित हिन्दी प्रश्न मंच के विजेताओं को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए।

यह भी पढ़े : ओयू में अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मेलन 24 से

बैठक के पश्चात प्रशांत कुमार, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक /हैदराबाद तथा विनोद एन. साठे, सहायक मंडल यांत्रिक इंजीनियर, पॉवर, हैदराबाद द्वारा श्रीलाल शुक्ल द्वारा रचित साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त हिन्दी उपन्यास ‘राग दरबारी’ की समीक्षा की गई। राधेश्याम गुप्ता, वरिष्ठ अनुवादक/हैदराबाद के धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक संपन्न हुई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button