राशन के चावल की गुणवत्ता से समझौतान करें अधिकारी : स्टीफन रवींद्र
हैदराबाद, नागरिक आपूर्ति आयुक्त स्टीफन रवींद्र ने कहा कि सरकार राशन दुकानों के माध्यम से गरीबों को भी बारीक चावल उपलब्ध करा रही है। उन्होंने अधिकारियों को चावल की गुणवत्ता के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करने का निर्देश दिया।
आयुक्त ने बाग लिंगमपल्ली स्थित नागरिक आपूर्ति गोदाम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने गोदाम में रखे चावल के थैलों को खोल कर स्वयं गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने गोदाम के प्रभारियों को आदेश दिया कि आने वाले चावल की पहले ही जांच कर गुणवत्ता ठीक होने पर ही उसे स्वीकार किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना अनिवार्य है कि जनता को मिलने वाला चावल का प्रत्येक दाना गुणवत्तापूर्ण हो। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि राशन की दुकानों को चावल की आपूर्ति में कोई देरी न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन चावल की गुणवत्ता में छोटी सी चूक भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह भी पढ़ें… आग पर काबू करने वाले हैद्रा कर्मी सम्मानित
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



