जन याचिकाओं पर तुरंत प्रतिक्रियादें अधिकारी : हरिचंदना दासरी
हैदराबाद, हैदराबाद जिला कलेक्टर हरिचंदना दासरी ने अधिकारियों को जनता की शिकायतों पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए उनका समाधान करने का निर्देश दिया।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हरिचंदना दासरी ने स्थानीय निकाय के अतिरिक्त कलेक्टर जितेंद्र रेड्डी तथा राजस्व अधिकारी ई. वेंकटचारी के साथ कलेक्ट्रेट कॉफ्रेंस हॉल में आयोजित प्रजावाणी कार्यक्रम में लोगों से शिकायती आवेदन प्राप्त किए। उन्होंने कहा कि सभी शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। साथ ही दिव्यांगों और बुजुर्गों द्वारा व्हाट्सऐप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
आयोजित प्रजावाणी कार्यक्रम के तहत 277 शिकायती आवेदन प्राप्त किए गए। इनमें 174 मामले इंदिरम्मा आवास, 15 टू बीएचके, 82 राजस्व तथा 6 मामले अन्य विभागों से संबंधित थे। हरिचंदना दासरी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को विभिन्न मुद्दों पर लोगों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों की जाँच करने और उन्हें तुरंत हल करने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रजावाणी का मुख्य मकसद लोगों की समस्याओं का समाधान करना है।
यह भी पढ़ें… मारवाड़ी युवा मंच पर्ल महिला शाखा ने विद्यार्थियों में किया आवश्यक सामग्री का वितरण
इसलिए मामलों के शीघ्र समाधान हेतु विशेष प्रयास किए जाने चाहिए और कोई भी मामला लंबित नहीं रहना चाहिए। अवसर पर आवास, राजस्व, स्वास्थ्य, उद्योग तथा जिला कल्याण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



