ऑनलाइन गणगौर गीत प्रतियोगिता आयोजित
हैदराबाद, तेलंगाना-आंध्र प्रादेशिक महिला सम्मेलन द्वारा ‘मेरा सुर-मेरी आवाज सीजन-4’ गणगौर गीत प्रतियोगिता का ऑनलाइन आयोजन किया गया।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतियोगिता में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के विभिन्न शहरों से 75 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रथम प्रीति सारड़ा (पेद्दापल्ली), द्वितीय कंचन मक्कड़ (कोत्तागुड़ेम) तथा तृतीय निशा सोमाणी (बेल्लमपल्ली) चुनी गयीं। प्रोत्साहन पुरस्कार ज्योति मूंदड़ा (हैदराबाद), ऐश्वर्या पंडित (जेड़चर्ला), राखी पल्लोड़ (जहीराबाद), शोभा सारड़ा (हैदराबाद), राधिका मंत्री (गुंटूर), रुचिका झंवर (कागजनगर), शीतल लाहोटी (एलेन्दु) व पूजा रामावत (हैदराबाद) को दिये गये। बालिका वर्ग में आराधी लोया, हेतक मूंदड़ा, पीहू गुप्ता तथा वरिष्ठ वर्ग में कलावती शर्मा व गुलाब मालपानी की प्रस्तुति को सराहा गया।

यह भी पढ़े: अग्रवाल समाज रामनगर शाखा ने आयोजित किया होली मिलन
प्रतियोगिता में छाया झंवर, ज्योति सोनी, स्नेहा नावंदर, संगीता अट्टल, सरोज लोया, मीना खंडेलवाल, आरती जाजू, खुशी तोषनीवाल, पूजा शर्मा, विष्णुकांत तापड़िया, नीतल राठी, मेघा मनियार, कविता शर्मा, शोभा मालानी, मंजू मालानी, शोभा लोया, हेमा राठी, सुरेखा लाहोटी, संतोष करवा, अन्नपूर्णा राठी, पूजा तोतला, विनीता इन्नानी, पार्वती लाहोटी, मीना अट्टल, कोमल चोकड़ा, पुष्पा इन्नानी, श्रद्धा बजाज, सारिका बजाज, वर्षा झंवर, लीला झंवर, अनिता इंदौरिया एवं ग्रुप, सोनम, शीतल लाहोटी, राधिका लाहोटी, इंदू तिवारी, कुसुम पंचारिया, हेमा नावंदर, शोभा बंग, चित्रलेखा रामावत, गीता लोया, प्रभा सोनी, लीला राठी, श्रीया लोया, उर्मिला झंवर, मीना सोनी, उमा जोपट, मंजू शुक्ला व लीला व्यास ने भाग लिया। निर्णायक दल में कलावती लड्डा, लीला बंग व श्रृति भक्कड़ शामिल रहीं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



