ओप्पो फाइंड एक्स9 : दमदार बैटरी और प्रीमियम डिजाइन के साथ लॉन्च

स्मार्टफोन बाजार में लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दमदार बैटरी, प्रीमियम डिजाइन और एडवांस एआई फीचर्स वाले नए फ्लैगशिप डिवाइस लॉन्च कर रही हैं। इसी क्रम में ओप्पो ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन फाइंड एक्स9 पेश किया है, जो हाई-एंड फीचर्स, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और लंबी बैटरी लाइफ के साथ प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री करता है।

ओप्पो का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन फाइंड एक्स9 मार्पेट में आ गया है। ये 75 हज़ार रुपये की शुरूआती कीमत में आता है। ये कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन है, जो एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम पर बना है, जो हल्का लेकिन मज़बूत है। फ्रंट और बैक ग्लास कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई से कवर है, जो पैच रेसिस्टेंट है।

कैमरा या एआई फीचर्स के लिए साइड में कस्टमाइजेबल स्नैप की दी गई है। 3डी अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर बारिश में भी काम करता है। फोन का वजन सिर्फ 203 ग्राम है, जिससे यह हाथ में लेते ही काफी सॉलिड महसूस होता है। फोन में सबसे खास इसकी 7025एमएएच बैटरी है, जो 80डबल्यू फास्ट वायर्ड और 50डबल्यू वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़े: ओप्पो रेनो 14 और 14 प्रो लॉन्च: दमदार कैमरा और बैटरी के साथ

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button