बड़े पैमाने पर ग्राम सभाओं का आयोजन करें : भट्टी विक्रमार्का

हैदराबाद, उप-मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का ने जिलाधीशों को 99 दिवसीय प्रजा पालना – प्रगति प्रणालिका के तहत 2 अप्रैल से बड़े पैमाने पर ग्राम सभाओं का आयोजन करने का आदेश दिया। उन्होंने आज शाम प्रजा भवन से जिलाधीशों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस की। बैठक में सरकार के मुख्य सचिव रामकृष्ण राव, वित्त प्रधान सचिव संदीप कुमार सुल्तानिया व अन्य अधिकारी शामिल हुए।

इस दौरान भट्टी विक्रमार्का ने कहा कि सरकार द्वारा लागू की जा रही कल्याण योजनाओं के बारे में ग्राम सभाओं के जरिए जनता को अवगत कराया जाए। रैतु भरोसा, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, इंदिरम्मा घरों के लाभार्थियों के नाम ग्राम सभाओं में पढ़कर सुनाए जाएँ। उन्होंने आगे कहा कि आगामी 2 जून से सभी लोगों के लिए जीवन बीमा लागू होने जा रही है। इसके बारे में भी बताया जाए।

सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए नाश्ता, इंटर कॉलेज के छात्रों के लिए नई मिड डे मील योजनाओं के बारे में भी जनता को अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सांस्कृतिक और सूचना एवं जन संपर्क विभागों की मदद ली जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के लिए बड़े पैमाने पर निधियां जारी कर रहे हैं। ग्राम सभाओं के दौरान इन निधियों के बारे में भी जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में आधारभूत संरचना, सेवा क्षेत्र के विकास के लिए बड़े पैमाने पर कदम उठा रही है।

यह भी पढ़ें… मूसी पुनरुद्धार पर जनता की राय लेगी सरकार

महिला आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

उप-मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्का ने कहा कि महिला आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार कई कदम उठा रही है। महालक्ष्मी मुफ्त आरटीसी बस यात्रा योजना के ज़रिए महिलाओं ने अब तक लगभग 290 करोड़ बार सफर किया है, जिससे किराए में 10 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है।

प्रजा भवन में आज आयोजित समारोह में डिप्टी सीएम भट्टी विक्रमार्का, परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर और पंचायत राज व महिला-शिशु कल्याण मंत्री सीतक्का ने भाग लिया। इस मौके पर मंत्रियों ने 10 हजार करोड़ रुपये का मेगा चेक आरटीसी प्रबंध निदेशक नागी रेड्डी को सौंपा। इस मौके पर भट्टी विक्रमार्का ने कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं से किये गये वादे के अनुसार सत्तासीन होने के 48 घंटे के भीतर महालक्ष्मी योजना शुरू की।

मुफ्त बस यात्रा के जरिए महिलाओं द्वारा बचाए गए 10 हजार करोड़ रुपये का इस्तेमाल उनके परिवार की आर्थिक जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई के लिए कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य महिलाओं को करोड़पति बनाना है। अगले 3 वर्षों में हम महिला संघों को एक लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा का बिना ब्याज वाला ऋण देने जा रहे हैं। सरकार महिलाओं को लघु और मध्यम श्रेणी उद्योगों को शुरू करने के लिए बढ़ावा दे रही है।

महालक्ष्मी योजना में आरटीसी ड्राइवर और कंडक्टर की अहम भूमिका

अवसर पर मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने कहा कि महालक्ष्मी योजना की सफलता में आरटीसी ड्राइवर और कंडक्टर की भूमिका कभी न भूलने वाली है। यह बहुत अच्छी बात है कि हर दिन सफर करने वाले 65 लाख यात्रियों में से 40 लाख महिलाएँ हैं। राज्य सरकार आरटीसी को बचाते हुए महिलाओं को यह सुविधा दे रही है। सरकार आरटीसी को लंबित बकाये का भी भुगतान कर रही है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि नई बसें और नए रूट बनाकर निगम को और मजबूत करेंगे। सरकार आरटीसी को लंबित बकाये का भी भुगतान कर रही है।

मंत्री सीतक्का ने महिलाओं से महालक्ष्मी योजना की आलोचना करने वालों को मुँहतोड़ जवाब देने का आह्वान करते हुए कहा कि सीएम रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने महिलाओं को आरटीसी बसों का मालिक बनाया है। हम महिला संघों को सोलर पॉवर प्लांट और पेट्रोल पंप भी दे रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम तब तक आराम नहीं करेंगे, जब तक एक करोड़ महिलाओं को करोड़पति नहीं बना देते हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button