ऑस्कर 2026: माइकल बी. जॉर्डन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

Ad

लॉस एंजिलिस, हॉलीवुड अभिनेता माइकल बी. जॉर्डन को फिल्म ‘सिनर्स’ में उनके दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर खिताब प्रदान किया गया। इस फिल्म को रिकॉर्ड 16 अकादमी पुरस्कारों के लिए नामित किया गया था। पिछले साल के विजेता एड्रियन ब्रॉडी ने रविवार रात जॉर्डन के नाम की घोषणा की।

जॉर्डन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीतने वाले छठे अश्वेत अभिनेता हैं। वह विल स्मिथ (‘किंग रिचर्ड’, 2020), फॉरेस्ट व्हिटेकर (‘द लास्ट किंग ऑफ स्कॉटलैंड’, 2006), जेमी फॉक्स (‘रे’, 2004), डेनजेल वाशिंगटन (‘ट्रेनिंग डे’, 2001) और सिडनी पोइटियर (‘लिलीज ऑफ द फील्ड’) की सूची में शामिल हो गए हैं, जो 1963 में यह पुरस्कार जीतने वाले पहले अभिनेता थे।

यह भी पढ़े : उस्ताद भगत सिंह फिल्म के प्री रिलीज के चलते यातायात में फेरबदल

वहीं अभिनेत्री जेसी बकले को फिल्म ‘हैमनेट’ में दमदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। इसके साथ ही उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से भी नवाजा गया। एंडरसन का यह पहला ऑस्कर पुरस्कार है। फिल्म ‘सिनर्स’ की सिनेमैटोग्राफर ऑटम डुराल्ड अर्कापॉ, ऑस्कर में इतिहास रचते हुए पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला सिनेमैटोग्राफर बन गईं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button