साइबराबाद में 50 से अधिक अतिक्रमण हटाए गए
हैदराबाद, साइबराबाद नगर निगम (सीएमसी) ने मणिकोंडा समेत विभिन्न क्षेत्रों में 50 से अधिक अतिक्रमणों को हटाया। सीएमसी ने मणिकोंडा, मंचीरेवुला, नारसिंगी आदि क्षेत्रों से लगभग 50 कब्जों को हटाया।
इसके अलावा निगम द्वारा प्रसाद हॉस्पिटल, ट्रायल्स विला, येल्लम्मा मंदिर, फ्रेंड्स कॉलोनी, अलनाटी होटल, प्रेरणा हॉस्पिटल, पुराना आंध्रा बैंक, गौतम मॉडल स्कूल, गोल्डन टेम्पल, फर्स्ट क्राई स्कूल, प्रतिभा स्कूल, बटरफ्लाई जंक्शन और अल्कापुर रोड नंबर 30 सहित कई प्रमुख इलाकों पर विशेष ध्यान दिया गया। नगर निगम द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इस अभियान के दौरान करीब 15 मीट्रिक टन कचरा उठाया गया।
यह भी पढे़: 6 जोनों में जीएचएमसी ने 798 अतिक्रमण हटाए
इसके अलावा 150 मीट्रिक टन निर्माण एवं विध्वंस (सी एंड डी) कचरा, 1.7 मीट्रिक टन हरित कचरा और 7 मीट्रिक टन गाद (सिल्ट) को भी साफ किया गया। अभियान को सफल बनाने के लिए 40 अधिकारियों और 313 सफाई कर्मचारियों को मैदान में उतारा गया। वहीं, कचरा उठाने और परिवहन के लिए 47 वाहनों का उपयोग हुआ।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



