एमएमसी चिकित्सा शिविर से लाभान्वित हुए 7 सौ से अधिक नागरिक
हैदराबाद, मल्काजगिरी नगर निगम द्वारा प्रजा पालना प्रगति कार्यक्रम के तहत 35वें दिन सरकारी निर्देशों के अनुसार झुग्गी बस्तियों में व्यापक स्तर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। कार्यक्रम का लोगों ने बड़ी संख्या में लाभ उठाया।
एमएमसी के अतिरिक्त आयुक्त (स्वास्थ्य एवं सफाई) रघु प्रसाद ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है।
शहर में कुल 16 स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाए गए, जिनमें लगभग 740 लोगों ने निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया। प्रत्येक शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमों ने मरीजों की जाँच कर आवश्यक चिकित्सा परीक्षण किए। मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उचित सलाह दी गई। साथ ही आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गईं।
यह भी पढ़ें… भवन निर्माण में नियम उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई : एमएमसी आयुक्त
विशेष रूप से बुखार, सर्दी, रक्तचाप और मधुमेह जैसी सामान्य बीमारियों की जाँच कर तुरंत उपचार प्रदान किया गया। अतिरिक्त आयुक्त ने बताया कि यह कार्यक्रम जनता के स्वास्थ्य संरक्षण में अत्यंत उपयोगी रहा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



