पी.एल. श्रीनिवास बने भाजपा के प्रदेश आधिकारिक प्रवक्ता

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश आधिकारिक प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किए जाने पर पी.एल. श्रीनिवास ने पार्टी हाईकमान को धन्यवाद दिया और कहा कि जिस विश्वास से पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी हैं, उसे पूरी कटिबद्धता के साथ निभाएंगे।

प्रदेश भाजपा आधिकारिक प्रवक्ता पी.एल. श्रीनिवास ने मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंदर राव, भाजपा पार्लियामेंट्री बोर्ड सदस्य व सांसद डॉ. के. लक्ष्मण, केंद्रीय कोयला व खान मंत्री जी. किशन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंडी संजय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के सिद्धांतों, विचारधारा व अनुशासन को बनाए रखते हुए कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के समक्ष उजागर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें… सरकारी विभाग अब केवल इलेक्ट्रिक वाहन ही खरीदेंगे, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button