कोलकाता के न्यू टाउन के पास हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत

कोलकाता, कोलकाता के न्यू टाउन में मंगलवार रात दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। कोलकाता के बाहरी इलाके न्यू टाउन में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार रात को उस समय हुई, जब असित महतो और प्रणयदीप मांझी नामक दो युवक विपरीत दिशाओं से अपनी मोटरसाइकिलों पर आ रहे थे। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रहे दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन सवार अपने वाहनों से कई मीटर दूर जा गिरे।

अधिकारी ने बताया कि असित महतो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रणयदीप मांझी को स्थानीय लोगों ने तुरंत पास के अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान मांझी ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच जारी है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button