उरुमकी में पाकिस्तान-अफगान-चीन त्रिपक्षीय बैठक होगी : रिपोर्ट

इस्लामाबाद, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन के अधिकारी बुधवार को उरुमकी में त्रिपक्षीय बैठक करने वाले हैं। मीडिया में जारी एक खबर में यह जानकारी सामने आई है। उरुमकी, चीन का एक शहर है। पाकिस्तान ने 26 फरवरी को अफगानिस्तान में कथित आतंकी ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन गजब-लिल-हक शुरू किया था, जिसके बाद से दोनों युद्धरत पड़ोसी देशों के बीच यह पहली उच्च स्तरीय वार्ता है।

विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से एक प्रकाशित खबर में बताया गया कि यह बैठक स्पष्ट रूप से मध्यस्थता का प्रयास नहीं है। खबर के मुताबिक, बैठक का मुख्य उद्देश्य हालिया तनाव पर अपने विचार साझा करना है। खबर में बताया गया कि किसी बड़े परिणाम की उम्मीद नहीं है। हालांकि चीन व्यापार मार्गों को फिर से खोलने जैसे विश्वास-निर्माण उपायों पर जोर दे रहा है।

इस घटनाक्रम से परिचित एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बीजिंग ने उपप्रधानमंत्री इशाक डार से पाकिस्तान की भागीदारी का अनुरोध किया था क्योंकि काबुल ने इस्लामाबाद को बातचीत की मेज पर लाने के लिए चीन से सहायता मांगी थी। डार, मंगलवार को चीन की राजधानी में हैं। उन्होंने यह भी बताया कि चीन को पूर्वी तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ईटीआईएम) को लेकर भी चिंता है। यह एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन है, जो अफगानिस्तान में सक्रिय है।

यह भी पढ़े: दक्षिण भारत कान्यकुब्ज सभा ने की बैठक

अधिकारी ने बताया कि राजनयिक, विदेश मंत्री के साथ चीन में पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल में सैन्य और खुफिया अधिकारी भी शामिल हैं। अफगान प्रतिनिधिमंडल में गृह और विदेश मंत्रालयों के सदस्य व अफगानिस्तान के खुफिया महानिदेशालय के अधिकारी शामिल हैं। काबुल में 2021 में अफगान तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद से पाकिस्तान में आतंकवाद फिर से बढ़ गया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button