अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान में दो दिन छुट्टी

इस्लामाबाद, पाकिस्तान सरकार ने शुक्रवार को अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शांति वार्ता से पहले राजधानी में बुधवार को दो दिन की छुट्टी की घोषणा की।
उपायुक्त इरफान नवाज मेमन ने बताया कि इस्लामाबाद जिला प्रशासन ने नौ और 10 अप्रैल (बृहस्पतिवार, शुक्रवार) को राजधानी में अवकाश घोषित किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘इस्लामाबाद में नौ और 10 अप्रैल को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।’
मेमन ने इस्लामाबाद जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना भी साझा की। हालांकि, उपायुक्त ने कहा कि आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। उन्होंने कहा, “नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी गतिविधियों की योजना इसी के अनुसार बनाएं।”(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



