पाकिस्तान जिरगा बैठक में फायरिंग, 6 की मौत, 2 घायल

पेशावर, उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में कबीले के बुजुर्गों की एक बैठक के दौरान एक बंदूकधारी द्वारा गोलीबारी किए जाने से कम से कम छह लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि एक लूटी गई मोटरसाइकिल को लेकर हुए विवाद को सुलझाने के लिए इस्तराना कबीले के बुजुर्ग एक वांछित संदिग्ध जुल्फिकार मरवत से मिलने के लिए खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल खान जिले में गए थे। पुलिस ने बताया कि बैठक के दौरान संदिग्ध ने जिरगा (बैठक) सदस्यों पर गोलीबारी कर दी जिससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

यह भी पढे़: पाकिस्तान : उत्तर पश्चिम हिस्से में आईईडी बम धमाके, 6 पुलिसकर्मियों की मौत

मरवत एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गया जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने मरवत की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर एक जगह पर छापा मारा, तो उसने और उसके साथियों ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में वह मारा गया। घटनास्थल से कुछ हथियार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button