पहले रोके गए पाक जहाजों को अब होर्मुज पार करने की मंजूरी

कराची, पाकिस्तान के दो व्यापारिक पोतों को सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य पार करने और कुवैत तथा संयुक्त अरब अमीरात जाने की अनुमति दे दी गई, जबकि पहले उन्हें इजाजत नहीं दी गई थी।

‘पाकिस्तान नेशनल शिपिंग कॉर्पोरेशन’ (पीएनएससी) के ये दोनों व्यापारिक जहाज (शालीमार और खैरपुर) ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच युद्ध शुरू होने के बाद फारस की खाड़ी में जाने वाले पहले पाकिस्तानी जहाज हैं। पीएनएससी के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को ईरानी अधिकारियों ने इन दोनों पोतों को रोक दिया था और उन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य से लौट जाने को कहा था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘लेकिन कुछ ही समय बाद उन्हें होर्मुज जलडमरूमध्य पार करके फारस की खाड़ी में जाने की अनुमति मिल गई।’’ पोत के कप्तान (आसिफ और शाहीन) अब कुवैत और दास द्वीप की ओर रवाना हो चुके हैं, जहां से वे लाखों लीटर डीजल और कच्चा तेल लेकर लौटेंगे। (भाषा)

यह भी पढे़: अमेरिका-ईरान युद्धविराम, होर्मुज जलडमरूमध्य खुलने से निर्यातकों को राहत

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button