सांस्कृतिक कार्यक्रम व तंबोला में राजस्थानी महिलाओं की भागीदारी

Ad

हैदराबाद, राजस्थानी महिला संगठन इसामिया बाजार द्वारा गणगौर उत्सव एवं सोना चांदी तम्बोला भव्यता से सुल्तान बाजार स्थित यंग मेन्स इम्प्रूवमेंट सोसाइटी सभागार में संपन्न हुआ। यहां संगठन की अध्यक्ष सुमित्रा राठी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सर्वप्रथम गणेश पूजा संगठन के सदस्य द्वारा की गई। अवसर पर सभी को तंबोला के कॉम्प्लिमेंट्री राउंड, कैश राउंड खिलवाये गये। सदस्यों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में गणगौर के रंग आदि शक्ति से आज की नारी के संग प्रस्तुत किया गया। संयोजिका सुमन लोया, सुनीता राठी, पद्मा मूंदडा, प्रेमा लोया, संगीता मालानी, उर्मिला ने कार्यक्रम का संचालन किया। तत्पश्चात तंबोला का प्रथम राउंड दत्तात्रेय एजेंसी की ओर से लग्गेज बाय एवं सूटकेस, द्वितीय राउंड वेद ज्वेलर्स चारमीनार की ओर से संपूर्ण सिल्वर एवं तीसरा राउंड सोना-चांदी आयोजित किया गया जिसमें माहेश्वरी ज्वेलर्स, बोगुलकुंटा, कीमती ज्वेलर्स हसमतगंज, चतुर्भुज चांडक खैरताबाद, मोहिनी जेम्स एन ज्वेलर्स की ओर से रहा।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद सहित छह महानगरों में तीन नई डाक सेवाएं लांच

अतिथियों का शॉल व फल से किया गया सम्मान

तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत गोपाल मंजू बल्दवा, होटल परंपरा बंजारा हिल्स की निदेशक भारती बंग, समाजसेविका प्रेमा डोबा, पूर्व पार्षद ममता गुप्ता, श्यामसुन्दर बाहेती हैदराबाद सिकंदराबाद मारवाड़ी मंडल की अध्यक्ष कलावती जाजू, तेलंगाना आंध्र प्रदेश माहेश्वरी मंडल की अध्यक्ष रजनी राठी का स्वागत शॉल एवं फल से अध्यक्ष सुमित्रा राठी ने किया। संस्था द्वारा विशेष सहयोग रामदेव कीर्तन मंडल, गिरधारीलाल धरमनारायण राठी एवं संगीता मालानी, प्रेमा लोया, उर्मिला भट्टड, पद्मा मूंदड़ा का रहा।

कार्यक्रम में संगठन की अध्यक्ष सुमित्रा राठी, अरुणा तोतला, सुनीता तापडिया, लीलावती राठी, सुनीता राठी, सुमन लोया, उर्मिला भट्टड, श्वेता बजाज, सरला मणियार, किरण राठी, लक्ष्मी मालानी, प्रेम लोया, शोभा लाहोटी, सरला धूत, विष्णुकांता टावरी, रुकमणी शर्मा, हेमा राठी, शीतल बाहेती, पद्मा मूंदडा, भाग्यश्री भट्टड, सुधा लाहोटी, संगीता मालानी, राखी भांगडिया, यशोदा करवा, संगीता कलंत्री, रेखा बंग, इंद्रा भराडिया, अन्नपूर्णा सारडा, तुलसी राठी, संगीता काबरा, अनिता राठी, मंजू सारडा, लता सारडा, कलावती बंग, निर्मला उपाध्याय, गायत्री मर्दा, प्रमिला डालिया, अतिराज तोतला, संगीता बिहानी, रेखा मालानी, अनिता बाहेती, कल्पना धूत, अर्चना सोनी उपस्थित थे। अवसर पर प्रवेश पत्र के लक्की ड्रा निकाल कर भाग्यशाली को पुरस्कार दिये गये।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button