यात्री वाहनों की थोक बिक्री फरवरी में 10.6 प्रतिशत बढ़ी : सियाम

नयी दिल्ली, भारतीय वाहन बाजार में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिली है। फरवरी 2026 में घरेलू यात्री, दोपहिया और तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री में सालाना आधार पर ठोस वृद्धि दर्ज की गई है, जो उद्योग की तेजी और उपभोक्ता मांग में मजबूती को दर्शाती है।

घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री फरवरी में सालाना आधार पर 10.6 प्रतिशत बढ़कर 4,17,705 इकाई हो गई। उद्योग संगठन सियाम ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। फरवरी 2025 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 3,77,689 इकाई रही थी।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के अनुसार, फरवरी में दोपहिया वाहनों की बिक्री 35.2 प्रतिशत बढ़कर 18,71,406 इकाई हो गई जबकि पिछले वर्ष इसी महीने यह 13,84,605 इकाई थी। इसके अलावा तिपहिया वाहनों की थोक बिक्री भी पिछले महीने 29 प्रतिशत बढ़कर 74,573 इकाई हो गई जो फरवरी 2025 में 57,788 इकाई थी। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button