शमशाबाद जोन में पीस कमेटी ने की सभा

हैदराबाद, शमशाबाद डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के कार्यालय में नगर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर एवं पीस कमेटी के चेयरमैन तफसीर सिद्दीकी की अध्यक्षता में सभा सम्पन्न हुई।

सभा को संबोधित करते हुए तफसीर इकबाल ने बताया कि पीस कमेटी शहर में शांति के लिये अच्छा कार्य कर रही है। अभी शमशाबाद जोन भी हैदराबाद कमिश्नरेट में शामिल हुआ है और यहां के सदस्य भी साथ जुड़कर शहर में शांति के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि पीस कमेटी संयुक्त परिवार है, जिसका कोई मजहब या धर्म नहीं होता है। केवल अमन ही धर्म है। पीस कमेटी के खैरताबाद जोन अध्यक्ष शशिकांत अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि पीस कमेटी पिछले पैंतीस वर्षों से शहर में शांति स्थापित करने के लिये कार्य कर रही है जिसमें अभी सात सौ से भी अधिक सभी जाति-धर्मों के सदस्य हैं।

यह भी पढ़ें… आरएसकेएमपीएल के फाइनल में युवा स्टार व हाईजेन बर्ग

अवसर पर डीसीपी शमशाबाद बी. राजेश आईपीएस, महासचिव श्रीकिशन शर्मा, पार्टऑन हाफिज मुजफ्फर, गोलकोंडा जोन अध्यक्ष मोहम्मद मोज़म अली, सिकंदराबाद जोन अध्यक्ष नारायण रेड्डी, चारमीनार जोन अध्यक्ष खाजा मोइज, राजेंद्रनगर अध्यक्ष खाजा गाजीउद्दीन आदि ने भी संबोधित किया। सभा में सेंट्रल पीस एंड वेल्फेयर कमेटी हैदराबाद, शमशाबाद जोन अध्यक्ष हमीद पटेल को बनाया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button