भूख सह लेगी, लेकिन प्रभुत्व से समझौता नहीं करेगी जनताः रेवंत रेड्डी

हैदराबाद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना की जनता भूख को तो सहन करेगी, लेकिन प्रभुत्व को स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने एमसीआरएचआरडी संस्थान में ग्रुप 1 और ग्रुप 2 के अधिकारियों के प्रशिक्षण के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को पदक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि रांजी गोंडू और कोमरम भीम ने राज्यों के लिए नहीं, बल्कि प्रभुत्वशाली लोगों के खिलाफ लड़ाई की थी। सम्मक्का व सारलम्मा ने काकतीय राजाओं के खिलाफ संघर्ष किया था।

इसलिए उन्हें वन देवताओं के रूप में सम्मानित किया जाता है। सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और समान अवसरों के लिए वह शहीद हुए। सीएम ने नवनियुक्त ग्रुप 1 व 2 अधिकारियों से कहा कि अधिकारियों के रूप में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए आपको लोगों की आकांक्षाओं और शहीदों के बलिदानों को याद रखना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि हमेशा दिवंगत आईएएस अधिकारी एस.आर. शंकरन, जिन्होंने गरीबों के विकास व कल्याण के लिए काफी किये, को याद किया जाए।

यह भी पढ़ें… किसानों को आर्थिक सहायता दे सरकार : कविता

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों की मदद करने से पहले माता-पिता को याद करें। उन्होंने कहा कि विधानसभा में एक कानून बनाया जाएगा, जिसके तहत जो अपने अभिभावकों का सम्मान नहीं करते, उनके वेतन में 10 से 15 प्रतिशत की कटौती कर अभिभावकों को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हार्वर्ड विश्वविद्यालय और एमसीआरएचआरडी संस्थान के बीच जल्द ही एक समझौता होगा। हार्वर्ड विश्वविद्यालय के संकाय एमसीएचआरडी में प्रशिक्षण देंगे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button